पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबलभ प्रसाद के सुपुत्र अखिलेश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

डीके अकेला का रिपोर्ट


पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबलभ प्रसाद एवं नवादा सदर के विधायक विभा देवी के छोटे सुपुत्र और नवादा के एमएलसी अशोक कुमार के चचेरे भाई अखिलेश यादव की सड़क दुर्घटना में कल रात में दुखद मौत हो गई। अपने गाड़ी थार से घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह अधमरा सा हो गया। बेहतर ईलाज के मध्येनजर नवादा से पटना वेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित

कर दिया। मृत अखिलेश यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया गया। डेड बॉडी को पटना से इंग्लिश पथरा अपने पैतृक गांव लाया गया। घटनोपरांत पूरे बिहार और खासकर नवादा से लोगों अथाह हुजूम उमड़ पड़ा। लाखों लोगों ने मृतात्मा का दर्शन किया। सभी लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। काफी गमगीन माहौल बन गया। सबके के सब हक्के बक्के दिख रहे थे। तमाम उपस्थित लोगों ने मृतात्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ऐसी घोर विपत्ति की स्थिति व घड़ी में सभी लोगों ने पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबलभ प्रसाद और उनके परिजनों को ढांढस बंघवाने में सहयोगी भूमिका में नजर आ रहे थे। लाखों की भीड़ थी फिर भी बेहद सन्नाटा पसरा हुआ था। पूर्व मंत्री राजबलभ प्रसाद और उनके परिजनों ने मृतक शरीर का अपने पैतृक गांव इंग्लिश पथरा में ही दाह संस्कार वैदिक व हिंदू धर्म के पूर्ण रीति रिवाज से लाखों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई। घर से लेकर श्मशान घाट तक लोगों का तांता लगा हुआ था। अखिलेश यादव अमर रहें। जीवन और मरन सत्य है। पूरा वातावरण चहुओर गुंजायमान हो गया। अखिलेश यादव की सड़क हादसा में हुई असामयिक दुखद मौत से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में इस रिक्तता एवं क्षति की पूर्ति असंभव है।