झारखंड़ में बिते रात एयर एम्बुलेंस क्रैस में मदनपुर थाना क्षेत्र के मनीका बाजार निवासी डॉ. विकास कुमार गुप्ता की हुई मौत

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना क्षेत्र के मनीका बाजार निवासी डॉ. विकास कुमार गुप्ता राँची के रिम्स अस्पताल में पदस्थापित थें। झारखण्ड़ के चंदवा के एक मरीज का ईलाज राँची के रिम्स सहीत अन्य निजी अस्पताल में होनें के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। मरीज के परिजनों नें एयर एम्बुलेंस से

डॉ. विकास कुमार गुप्ता जिनकी मौत एयर एम्बुलेंस क्रैस में बीते रात झारखंड के लातेहार के जंगलों में हो गयी

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ईलाज हेतु ले जा रहे थें। एयर एम्बुलेंस में चालक दल के दो सदस्यों सहीत मजीज के साथ पाँच परिजन एवं रास्ते में ईलाज हेतु डॉ. विकास कुमार गुप्ता सहीत कुल नौ व्यक्ति की दर्दनाक मौत इस हादसे में हो गयी । सूत्रों के हवाले से एयर एम्बुलेंस सोमबार की शाम

क्रैस एयर एम्बुलेंस की तस्वीर

7:16 बजे राँची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था । खराब मौसम एवं रुक – रुककर तेज बारिस के चलते एयर एम्बुलेंश का संपर्क रड़ार से टुट गया तथा कुछ ही देर बाद सिमरिया के जंगल में लातेहार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । सूचना मिलते ही आसपास की पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान रेस्क्यू में लग गये। घनें जंगल एवं रात्री का समय होने से बचाव दलों को काफी दिक्कत एवं परेशानियों का सामना करना पड़ा । मंगलवार की सुबह तक सात शवों को निकाल निकाल लिया गया । शेष दो अन्य शवों को निकालनें का प्रयाश जारी है। इसी हादसे में मरीज के साथ जा रहे डॉ. विकास कुमार गुप्ता ( मनीका निवासी ) की भी मौत हो गयी । इधर डॉ. विकास कुमार गुप्ता की मौत की खबर जैसे ही टी.वी., फोन एवं शोसल मिड़िया के माध्यम से लोगों तक पहुंची, उनके चाहनें वाले लोगों, सगे – संवंधियों की भीड मनीका बाजार स्थित उनके पैतृक आवास पर जमा होनें लगी ।