सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर प्रखंड़ परिसर के प्रांगण में सी एस सी केन्द्र का उद्घाटन अंचलाधिकारी अकबर हुसेन एवं प्रखंड़ विकास पदधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। मौके पर अंचलाधिकारी अकबर हुसेन नें

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब आम नागरिक को उचित शुल्क देकर इस नये सी एस सी केन्द्र से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, एल पी सी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन, दाखिल खारीज, लगान रशीद, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी रजिस्टर अवलोकन, खतियान का नकल, रेल टिकट, बैंक से लेन -देन ईत्यादी महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे। मौके पर घटराईन पंचायत के मुखिया संजय यादव, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड़ अध्यक्ष गोपाल सिंह, राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार सहीत कई लोग उपस्थित थें।
