अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार का आज 16जुलाई (शनिवार ) को निधन हो गया। उनके निधन का खबर जंगल में आग के तरह फैल गई। निधन के पुष्टी कुटुम्बा के पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ ने भी किये हैं। निधन के खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। बलिया पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया

कपीलदेव पाण्डेय, जिला पार्षद रामेश्वर बैठा उर्फ नन्हक बैठा, संडा भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सुत्री सदस्य बिजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक व एससी-एसटी आयोग के सदस्य ललन भुईयां, कुटुम्बा प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए है मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। पंचायत राज पदाधिकारी सह बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताये की प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को 15अगस्त ( शुक्रवार) को रात्रि में अचानक तबियत बिगड़ी। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित बेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में आज उनकी मौत हो गई। मौत के खबर से पुरे प्रशासनिक महकमा में शोक का माहौल कायम हो गया है।