प्रखंड 20 सुत्री की बैठक में उठा कई मुद्दे , बीडीओ से भी सदस्यों ने मांगा जवाब

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में २० सूत्री की बैठक आहुत की गयी । बैठक की अध्यक्षता २० सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंड़ल अध्यक्ष प्रवीण कुमार नें किया । प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य हीरा सिंह नें प्रधान मंत्री आवास योजना में सीधा बीडीओ पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । तो वहीं सदस्य योगेन्द्र मेहता, विजय सिंह, सुरेन्द्र

मेहता, परमेश्वर बैठा, हिमांशु शेखर नें नल जल में PHED के कनिय अभियंता पर गड़बड़ी करनें का आरोप लगाया । तो वहीं जॉव कार्ड बनानें में मनरेगा के P.O. पर आरोप लगाया । जन वितरण, बाल विकास अधिकारी, मनरेगा सहीत सारे विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ चुके हैं। सबसे आश्चर्य बात तो यह सामनें आई की मनरेगा द्वारा बैराव में जो कार्य कराये जा रहे हैं उसमें फर्जी मजदुर काम कर रहे हैं, जिनका जॉव कार्ड बना ही नहीं है। जवकि उनके मजदुरी का भुगतान अभिकर्त्ता द्वारा कमिशन के आधार पर दुसरे सफेदपोस मजदुरों के नाम मास्टर रोल में दर्ज कर कराये जाते हैं। यह जाँच का विषय है। सभी सदस्यों नें अम्बा को नगर पंचायत की माँग को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा नक्सा बनाकर जिला को भेजे जानें पर सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की। भाजपा के संडा  मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के द्वारा अनेको सवाल उठाए गए विगत कई महीनो से प्रखंड में अनेको बंद पड़े नल जल योजना पर सवाल उठाया गया तथा स्वच्छता अभियान के तहत कचरा उठाव ना होने के कारण वीडियो से जवाब मांगा गया प्रखंड में पशुओं को गलगोटवा खोरहा तथा अन्य संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगने के कारण पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जवाब मांगा गया शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय भालूवादी खुर्द में बरियता के आधार पर प्रभारी ना बनाए जाने के कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर सवाल उठाया गया। मध्य विद्यालय पोला में कुछ दिन पहले छात्र और शिक्षक के विवाद तथा हेड मास्टर द्वारा हिंदू लड़कों के धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर उठे विवाद को प्रखंड विकास पदाधिकारी से विजय सिंह द्वारा सदन में स्पष्ट करने को कहा गया तथा पिपरा बगाही पंचायत में मधुपुर गांव में मतदान केंद्र बनाने की मांग की गयी।