हत्या कांड का सूचक ही निकला हत्यारा, बड़ा भाई नें ही गोली मारकर की थी छोटे भाई की हत्या

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


हसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर में अज्ञात अपराधियों ने 02 अगस्त की रात्री में सोये अवस्था में ही गोली मारकर छोटु कुमार की हत्या कर दी थी । इस संबंध में हसपुरा थाना कांड सं.2 2 5 /2 5 दिनांक 03/08/25 वादी मृतक के बड़े भाई रविरंजन कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओं मेंअंकित किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस

अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकि विशलेषण एवं आम सूचना संकलन के आधार पर इस कांड का सूचक मृतक के बड़े भाई रविरंजन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर अपनें घर के ही दालान में छुपा कर रखा गया हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक जींदा कारतुस को बरामद कर लिया गया। अभिपुक्त नें घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया । उसने बताया कि कर्ज से परेशान होकर अपनी कुछ जमीन विक्री करना चाहता था, जिसे छोटा भाई (मृतक ) विरोध करता था। और शराब के नशे में मेरे साथ मार -पिटाई करते हुए गला दबाकर जान से मारनें की कोशिश किया करता था। साथ ही मेरी पत्नि के साथ उसका नाजायज संबंध भी था । इन्हीं सब कारणों से परेशान होकर अपनें एक दोस्त हरेन्द्र सिंह से एक देशी कट्टा एवं दो जींदा गोली कोई अन्य बहाना बनाकर माँगकर लाया और अपनें ही छोटा भाई छोटु कुमार को सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं शेष एक कारतुस को पुलिस नें जप्त कर लिया है।