पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में देश के सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों के लिए कुल 13 जिलों में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित हैं। सरकार ने अब राज्य के 12 अन्य जिलों में नए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की तैयारी शुरू की है। इनमें नालंदा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, कटिहार, सहरसा, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिला भी शामिल हैं।