केन्द्रिय विद्यालय निर्माण के लिए जिले में औरंगावाद अंचल के गंगटी तथा गोह अंचल के देवकुण्ड में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद अंचल के गंगटी एवं रामडिहा के थाना न. 567 एवं 568 के र्विभिन्न खाता, प्लौट की 3.96 एकड़ भूमि जो सिंचाई विभाग के लिए अर्जित की गयी थी, उसे केन्द्रिय विद्यालय औरंगाबाद के भवन निर्माण हेतु केन्द्रिय विद्यालय संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार को एक रुपये के टोकन मूल्य पर तीस वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ निःशुल्क बंदोवस्त किये जानें की स्वीकृति सरकार के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के द्वारा 07 मई 2 5 को प्रदान की गयी ।
तो वहीं गोह अंचल के देवकुण्ड के थाना न.2 29 खाता न. 9 1, खेसरा न.39 o रकवा चार एकड़ गैर मजरूआ आम किस्म परती भूमि केन्द्रिय विद्यालय देवकुंड़ के भवन निर्माण हेतु केन्द्रिय विद्यालय संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार को एक रुपये टोकन मूल्य पर तीस वर्षो के लीज नवीकरण विकल्प के साथ निःशुल्क बंदोवस्त किए जानें की स्वीकृति दीपक कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव, बिहार सरकार के 07 मई 25 के हस्ताक्षर से दिया गया है।
उक्त आशय की सूचना प्रेस नोट राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार नें जारी कर उपलब्ध करायी है।