सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर का बिजली विभाग द्वारा अनुठा पहल करते हुए किसानों को सिंचाई हेतु मोटर पंप लगानें हेतु निःशुल्क कनेक्सन दिए गये। इसी दिशा में आज मदनपुर पंचायत के ग्राम शिवरामपुर में शिविर का आयोजन किया गया । जहाँ पर किसानों से अद्यतन लगान रशीद, आधार कार्ड, एक फोटो तथा रजिस्टर्ड मोबाईल के आधार पर औन लाईन – औन सर्पोट सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्सन दिए गये। मदनपुर के विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार राम नें बताया कि आज की तरह आगे आने वालो दिनों में भी पंचायत के सभी चिन्हित गाँवों में क्रमशः निःशुल्क कनेक्सन शिविर का आयोजन किया जानें वाला है। इसी कड़ी में 07 / 05 /25 को खिरियावाँ पंचायत के खिरियावाँ कोयरी टोला में तथा 09 / 05/25 को बेरी पंचायत के ग्राम रुनियाँ में शिविर का आयोजन कर निःशुल्क विद्युत कनेक्सन कृषि कार्य हेतु विधुत – मोटर का दिए जायेंगे। प्रखंड़ के शेष 16 पंचायतों के चिन्हित गाँवों में भी शिविर लगाने हेतु तिथि का निर्धारण कर सूचित किया जायेगा। यह शिविर का आयोजन राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं।

