औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत माला परियोजना से प्रभावित किसानों का महा धरना भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 6 मई ( मंगलवार ) को औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित दानी बिगहा धरना स्थल पर होगा। उक्त जानकारी भारतीय किसान यूनियन द्वारा दी गई है। यूनियन ने कहा कि जब तक किसानों का अधिग्रहित की गई जमीन का उचित मुआवजा का भुगतान सरकार नहीं कर देती है तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और जबरन पुलिस प्रशासन के बल पर कार्य कराने का भी विरोध जारी रहेगा। यूनियन द्वारा दावा किया गया है कि 6 मई (मंगलवार )को किसानों का महा धरना एतिहासिक होगा।
