अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है औरंगाबाद जिले में चुनावी हलचल तेज होते जा रहा है। वैसे तो औरंगाबाद जिले के सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी हलचल देखा जा रहा है लेकीन जिले के सुरक्षित विधायक कुटुम्बा में चुनावी गहमा-गहमी इस क़दर दिखाई पड़ रहा है जैसे लग रहा है कि चुनावी ब्यार बह रहा है। सभी संभावित प्रत्याशी अपना – अपना दावा पेश कर रहे हैं तथा जनसंपर्क और प्रचार – प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी विधानसभा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का 2015 से कब्जा रहा है। लेकिन इस बार आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 में राजेश कुमार अपना जलवा बरकरार रखेंगे या फिर कोई परिवर्तन होगा इसकी आहट भी चौक चौराहों पर सुनवाई पड़ रहा है। वैसे तो कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित क्षेत्र है इसलिए एससी-एसटी समाज से ही कोई विधायक बनते रहे हैं। लेकिन जो भी विधायक बने हैं उनका कोई वैसा कोई भी ऐतिहासिक विकास का कार्य नहीं रहा है। चुनाव जितने के बाद सभी ने सिर्फ अपने चेहरों को चमकाने में लगे रहे और अपना उल्लू सीधा करते रहे। जनता जहां थे वहीं पर आज भी खड़े हैं। समस्याएं विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों को मानें तो जिस उम्मीदवार पर मतदाताओं ने भरोसा जताया वे चुनाव जितने के बाद भस्मासुर के रोल में रहे। कोई अगड़ा – पीछडा का खेल खेला और अकारण एससी-एसटी ( हरिजन ) एक्ट के मुकदमों का हथियार बनाया तो कोई विकास और इंसाफ के लिए आश्वासन का घुट पिलाते रहे। यहां तक कि कुछ तो अपने और अपने अंगरक्षकों का हथियार भी सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं रहे। वैसे में इस बार कुटुम्बा विधानसभा के मतदाता चुन-चुनकर क़दम रखने के मूड में हैं और विष्लेषण अपने अपने ढंग से कर रहे हैं। इस बीच जो भी मतदाता विष्लेषण कर रहे हैं उसमें सभी पुराने और चिरपरिचित चेहरे हैं। पुराने और चिर-परिचित चेहरे पेड़ मिडिया में चाहे जितना भी इंटरव्यू देकर अपना पीठ थपथपा लें और पेड़ मिडिया से अपना गुनगुना करा लें। लेकिन सच्चाई और असलियत को मतदाता भूल नहीं पा रहे हैं। मतदाताओं द्वारा आए दिन विष्लेषण के बीच एक नया चेहरा का नाम भी चर्चा में है और वह नाम सामने आते ही चुनावी चौपालों में चुनावी तापमान को बढ़ा दिया है। भाजपा से रेखा पासवान भी चुनावी दौरा कर रही है और इस बार एनडीए के प्रमुख घटक दल भाजपा से चुनाव लडने का दावा पेश कर रही है। चुनाव में एनडीए भाजपा के लिए यह सीट छोड़ती है या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन इतना अवश्य है कि रेखा पासवान के उम्मीदवार होने का चर्चा कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल को तेज कर दिया है तथा अन्य संभावित सभी उम्मीदवारों को एक नया चुनौती पेश कर दिया है।
