पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग के तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव से पहले मतदाताओं, राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 40 से अधिक सुविधाओं वाली एप एकिनेट (ECINET) लांच करने की घोषणा की है। इससे उपयोगकर्ताओं को अनेक एप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
