तजा खबर

औरंगाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा का जयंती संपन्न।

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

आज मंगलवार को औरंगाबाद नगर भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा का 105 वी जयंती समारोह संपन्न हो गया। समारोह के अध्यक्षता औरंगाबाद सदर के विधायक आनंद शंकर एवं संचालन जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर आगत अतिथियों को वरीय कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने स्वागत किये एवं आभार जताये। पूर्व राज्यपाल महामहिम निखिल कुमार मुख्य अतिथि तो राजेश राम कुटुम्बा विधायक एवं औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर तथा पूर्व एमएलसी डाक्टर अजय कुमार सिंह का गरीमा मय उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में नगर भवन में हजारों लोगों की उपस्थिति आकर्षण का केन्द्र बना रहा वहीं प्रमुख रूप से अरबिंद शर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव , देवनारायण यादव, रशीद अली खान , राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , श्याम बिहारी सिंह , संतन सिंह चन्द्रिका यादव (गया) चिरागुदिन रहमानी (गया) युगल सिंह (गुरारु) मिथलेश सिंह , अमित सिंह , धर्मेंद्र पासवान , भीम सिंह , आशुतोष कुमार, सुजीत सिंह का उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *