तजा खबर

दस वर्षों से फरार नक्सली कासमा थाना क्षेत्र के खैरा मनोरथ गाँव से गिरफ्तार

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देनें के बाद मुकेश यादव उर्फ सूर्यदेव यादव पिता कैलाश यादव, ग्राम – खैरा मनोरथ, थाना -कासमा, जि.- औरंगाबाद फरार चल रहा था। उक्त नक्सली पर सलैया थाना कांड सं. 1 0 / 14 दर्ज है, जिसमें वांक्षित रहा है। 12 अप्रैल को अपनें गाँव – खैरा मनोरथ में घुमते हुए देखा गया। इसकी सूचना कासमा थानाध्यक्ष के द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक 

गिरफ्तार नक्सली सूर्यदेव यादव और प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ -2

औरंगाबाद के निर्देशानुसार अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी सदर – 2 के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया । तत्पश्चात त्वरीत कारवाई करते हुए 12 अप्रैल (शनिवार ) की रात्री में प्रयाप्त पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार नक्सली मुकेश यादव उर्फ सूर्यदेव यादव का घर घेर लिया गया तथा उसे घर से ही गिरफ्तार किया गया। उक्त आशय की जानकारी अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी है।