अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह को साल बुके देकर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह ने सम्मानित करते हुए विदाई किया और उनके दो साल से उल्लेखनीय न्यायिक कार्य की प्रशंसा किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि ओमप्रकाश नारायण सिंह का तबादला मोतीहारी होने पर उन्होंने अपना पदभार प्रथम श्रेणी न्यायिक न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार को सोपा है न्यायधीश ओम प्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि बार और बेंच के मधुर सम्बन्ध के कारण और अधिवक्ताओ के सकारात्मक सहयोग के कारण अधिक से अधिक वाद निष्पादन में सफलता मिली,इस अवसर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह,अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, न्यायिक कर्मचारी चंद्रभूषण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

