अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
अम्बा थाना क्षेत्र के परता स्थित श्री कृष्ण ठाकुर बाडी कल्प वृक्ष धाम के कमिटी के बैठक कमिटी अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में आज रविवार को संपन्न हुई। बैठक के जानकारी देते हुए कमिटी के प्रवक्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताये कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सावन शुक्ल सप्तमी को तुलसी जयंती मनाया जायेगा।
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2022/07/img-20220710-wa0004475276684-1024x576.jpg)
जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोग शामिल हों इसके लिए आम लोगों से आह्वान किया गया है इसके अलावे प्रवक्ता ने बताये कि शिक्षाविद् को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसके अलावे कल्पवृक्ष धाम के गौशाला का भी मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया।