तजा खबर

139 सीओ की सैलरी रुकी, मचा हड़कंप

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे और दाखिल-खारिज में गड़बड़ी को लेकर पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 139 सीओ का वेतन रोक दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पदाधिकारी नहीं सुधरे तो उन्हें सुधारने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदन में मंत्री ने कहा कि सुस्त अंचलाधिकारियों की सूची तैयार है। प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीएम की जांच के बाद जल्द एक्शन लिया जाएगा। सदन में मंत्री के घोषणा से हड़कंप मच गया है।