तजा खबर

नवादा में प्रतिबंधित लाटरी के धंधेबाजों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, धंधेबाजों को राजनैतिक संरक्षण होने की संभावना

नवादा से डी०के० अकेला की रिपोर्ट



25 अगस्त को नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित लाटरी टिकट के 05 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया और एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। संवाद लिखे जाने तक भागे हुए धंधेबाज को पुलिस अभी तक पकड़ने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार

धंधेबाजों के पास से एक देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, लगभग 1000 रुपए नगदी तथा धंधा से संबंधित कुछ दस्तावेज भी बरामद हुई है। इस संबंध में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि गिरफ्तार धंधेबाजों में कुछ लोग पूर्व में भी जेल जा चुका है और जेल से आने के बाद पुनः धंधा में संलिप्त हो चुका है। तथा अभी तक कितने लोगों को चूना लगा चुका है। इसकी चर्चा इन दिनों जिले में परवान पर है। स्थानीय लोगों ने दबे आवाज में यह भी चर्चा कर रहे हैं कि जिले में प्रतिबंधित लाटरी का धंधा वर्षों से फल फूल रहा था लेकिन इसकी भनक प्रशासन को नहीं था ।जो गंभीर मामला है और उच्च स्तरीय खुले एवं गुप्त जांच से सचाई प्रकाश में आएगा। कई स्थानीय लोगों ने अपना नाम नहीं छापने के सर्तो पर बताया कि धंधेबाजों को वगैर राजनैतिक संरक्षण मिले संभव नहीं है कि प्रतिबंध के बावजूद निर्भिकता पूर्वक लाटरी का स्केंडल चला सके। स्थानीय लोगों का यह भी आशंका है कि धंधेबाजों का स्थानीय पुलिस से भी कनेक्शन हो सकता है जो उच्चस्तरीय जांच का विषय है।