औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशन व अनु०पु०पदा० – 2 सदर औरंगाबाद की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के पदाधिकारी उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र बल, मदनपुर थाना की टीम द्वारा मदनपुर थाना अंतर्गत पचरुखिया पहाड़ी से करीब 1.5 कि०मी० की दूरी पर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान के क्रम में 9 जुलाई को पचरूखिया और डीभीजहरा पहाड़ से समय 7:50 बजे 1 प्रेशर आईडी 2 KG, समय 9:00 बजे एवं 1 प्रेशर आईडी 2 KG, समय 9:10 बजे बरामद किया गया, जिन्हें यथावत स्थान पर हीं विनष्ट कर दिया गया। एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।