संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवादा में एक फूफा ने 3 साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म किया है। नारदीगंज इलाके के एक गांव में आरोपी सुनील मांझी घर में सो रही मासूम को रात में उठाया और नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों की जब आंख खुली तो काफी खोजबीन के बाद पुलिस में सूचना दी। सुबह नदी किनारे गए लोगों ने मासूम को लथपथ हालत में देखा। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।