लखनऊ संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
आज विधानसभा सचिवालय में उ0प्र0 विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2022 में केशव प्रसाद मौर्या निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात सभी मा0 सदस्य गणों के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त करते नजर आए।
जिसके बाद उन्होंने धन्यवाद भी किया यह बोल कर “निश्चित ही मा. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की विकासवादी नीतियों एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं, नौजवानों एवं वंचितों तक पहुंचाने हेतु अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा से करूंगा”।