अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
सुरभि दुर्गा पूजा पंडाल के पास नाली की पानी जमा रहने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद किसी तरह का संज्ञान नहीं लेना तथा समस्या को नजरअंदाज के विरोध सुरभि दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का आज शनिवार को अहले सुबह गुस्सा भड़क उठा तथा सांकेतिक रूप से रोड जाम कर विभागीय अधिकारी सरकार और प्रशासन को चेतावनी लहजे में संदेश दिया गया कि यदि दुर्गा पूजा के पहले अधूरे नाली निर्माण को पूर्ण निर्माण कर यदि नाली की पानी नहीं निकाला गया तो

पूजा समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से आंदोलन तेज किया जाएगा। आज का सांकेतिक सड़क जाम का नेतृत्व सुरभि पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया इनके अलावे समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव प्रशांत कुमार उर्फ छोटू, पूर्व सचिव अवध शर्मा, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, बलजीत गुप्ता, छोटू सोनी के अलावा सैकड़ो लोग शामिल थे पूजा समिति के मुख्य संरक्षक व भाजपा के कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने एक प्रेस ब्यान जारी कर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निदान जल्द नहीं किया गया तो कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।