तजा खबर

दाऊदनगर में एक नीज होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा , पुलिस छापेमारी में आठ लड़कियां और सात लड़के को पकड़ा गया , होटल के मैंनेजर सहित सभी होटल कर्मचारी भागने में रहा सफल , लड़के लड़कियां पकड़े गये लेकिन होटल मैनेजर और कर्मचारियों को फरार होने का मामला का भी होना चाहिए जांच।

संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात।

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित गया रोड़ में चल रहे एक नीज होटल से पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के आदेशानुसार दाउदनगर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार होटल के अलग अलग कमरों से पुलिस ने आठ लड़कियां और सात लड़के को गिरफ्तार करने में तो सफल रही लेकिन होटल मैनेजर और कर्मचारियों को भाग निकलने का खबर भी प्राप्त हो रहा है जो आश्चर्य और चर्चा का विषय है। आखिर होटल मैनेजर और कर्मचारियों को छापेमारी का भनक तो मिला होगा तभी तो भागने में सफल रहे होटल मैनेजर और कर्मचारी यह आमलोगों के बीच चर्चा का विषय बनते जा रहा है। अपना नाम न छापने के शर्तों पर कुछ लोगों ने खबर सुप्रभात को बताया कि छापेमारी के पूर्व होटल मैनेजर और कर्मचारियों को भागने का मामला काफी गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए।

जानकारी के अनुसार पकड़े गये सभी लड़के और लड़कियों को स्थानीय थाना दाउदनगर में लाया गया है जहां पुछ ताछ किया जा रहा है तथा इसकी जानकारी सभी लड़के और लड़कियों के अभिभावकों को भी दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *