अम्बा (औरंगाबाद)खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हियवां पोस्ट पडरिया निवासी ललन कुमार सिंह ने अपने खेती योग्य भूमि जिसका खाता नम्बर 62प्लाट नवम्बर 1054में पंचायत बनाये गये नाली का पानी लगभग चार-पांच वर्षों से गीर रहा है। फलस्वरूप उक्त खेती योग्य भूमि में कोई फसल नहीं लग रहा है और खेत परती रह रहा है।ललन कुमार सिंह ने इस आशय की








जानकारी कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु गुहार लगये हैं। अधिकारियों को दिए गए आवेदन में उल्लेख है कि पडरिया में तीन एकड़ सतरह डीसमील जमीन आम गैरमजरुआ है जिसका खाता संख्या 58,84 प्लाट संख्या 42,43,41 उपलब्ध है। बावजूद मेरा खेती योग्य भूमि में जानबूझकर नाली का पानी गीराया जा रहा है जो कि मेरे साथ नाइंसाफी है। ललन कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को दिए गए आवेदन के छाया प्रति उपलब्ध कराते हुए कहे कि लगभग 10 माह में भी उक्त अधिकारियों द्वारा जांचोपरांत कारवाई नहीं किया गया है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि अधिकारियों द्वारा जानबूझकर आवेदन को नजरंदाज किया गया है।
