न्यायपालिका को कोई नहीं डरा सकता: सीजेआई, राहुल – अखिलेश को नोटिस जारी

नई दिल्ली खबर सुप्रभात समाचार सेवा

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर में गड़बड़ी मामले में चुनाव आयोग और सीईसी को नोटिस जारी किया। साथ ही, राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर कहा कि कोई भी न्यायपालिका को डरा-धमका नहीं सकता। कोर्ट ने एससी मार्च के खिलाफ दाखिल याचिका पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को भी नोटिस जारी किया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके आचरण के बारे में भी पूछताछ करेंगे।