औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अधिवक्ता संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति का दोवर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ और परिणाम घोषित किया गया,
जिसमें तीन पदों का चुनाव में कुल 56 मतदाताओं में से 55 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया चुनाव समिति के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पूर्व सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी को 30 वोट मिले और सुरेंद्र प्रसाद मेहता को 25 वोट मिले इस तरह से पांच वोट से सिद्धेश्वर विधार्थी पांच वोट से अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए, सचिव पद पर पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को 28 वोट मिले और कृष्ण प्रताप सिंह को 27 वोट मिले इस तरह से कांटे के टक्कर में संजय कुमार सिंह सचिव निर्वाचित घोषित हुए और उपाध्यक्ष पद पर लाल मोहन सिंह को 38 वोट और मधुरेन्द्र कुमार सिंह को 17 वोट मिले इस तरह से लाल मोहन सिंह विजयी घोषित हुए, चुनाव समिति के सहायक सदस्य द्रेवेन्द्र कुमार सिंह,इबरार अहमद,राणा शिवम् ने बताया कि पिछले पन्द्रह साल में पहली बार चुनाव द्वारा कार्यसमिति का चुनाव हुआ और वह बहुत शान्ति पूर्ण रहा आपको मालूम कि कोषाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव पद पर गिरजेश नारायण सिंह और कार्यकारणी सदस्य पद पर पंकज कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये है अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सिध्देश्वर विधार्थी ने अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता संघ के तमाम सदस्यों के शान्तिपूर्ण मतदान पर और चुनाव समिति के द्वारा निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने पर आभार व्यक्त किया है और कहा है कि अधिवक्ता संघ काफी मजबूत संघ है और इस मॉडल संघ बनाने को प्रयासरत रहेंगे, महासचिव निर्वाचित होने पर पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इसे अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओ के जीत बताया और कहा कि अधिवक्ता संघ के विकास और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए यथासंभव कदम उठाएंगे, जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह,लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह और जीपी वृजा प्रसाद, स्पेशल पीपी शक्ति कुमार, अधिवक्ता संघ के प्रभात कुमार सिंह, जयकृष्ण सिंह, मातादीन पटनीया, शहदेव मंडल, रामाश्रय सिंह, सत्येन्द्र सिंह, यशवंत कुमार सिंह, युवा अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह, सुमन सौरभ, अजीत कुमार, प्रवीण कुमार पाण्डेय, विकास राज, रंजीत कुमार सहित अन्य ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रकट किया है

