छात्र -युवा संगठनों ने किया चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा, मुख्यमंत्री का होगा घेराव


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (S.F.I.) के राज्य कार्यालय जमाल रोड, पटना में 14 छात्र -युवा संगठनों का बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को गर्दनी बाग में धरना, 30 जुलाई को राज्य के सभी जिला

मुख्यालयों पर धरना का आयोजन किया जाएगा। 11अगस्त को काला दिवस तथा 4 अगस्त को मुख्यमंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी गई।