तेज प्रताप को 14 दिनो का न्यायिक हिरासत, आखिर अपराध क्या था?


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


पटना में कल शनिवार को जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को डाक-बंगला चौराहे के पास एक मोल से गिरफ्तार कर 14दिनो का न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। आखिर तेज प्रताप को गुनाह क्या था यह गंभीर चर्चा का विषय राजनैतिक गलियारों से लेकर चौक चौराहों पर बना हुआ है। विदित हो कि तेज प्रताप शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफा को लेकर बिहार बंद आयोजित था और तेज प्रताप बंद का समर्थन करते हुए आंदोलनकारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे। हालांकि जानकारी के अनुसार तेज़ प्रताप का कोई भी साक्ष्य अथवा वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है जो हिंसा करते या अन्य षड्यंत्र करने भीड़ को उसकाने से संबंधित हो। चर्चा के अनुसार तेज प्रताप को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था लेकिन पुनः शाम को डाक-बंगला चौराहे के पास एक मोल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बिहार में आंदोलन के क्रम में छात्रों – युवाओं पर हुए दमन के विरुद्ध संघर्ष के लिए सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को बिहार आने का न्योता दिये थे। इसके अलावे बांकी पुर विधानसभा उप चुनाव में प्रशान्त किशोर को समर्थन करने का भी घोषणा किये थे। इस एंगल से भी लोगों में चर्चा सुना जा रहा है। असलियत तो जांच से ही सब-कुछ खुलासा होगा कि आखिर तेज प्रताप का अपराध क्या था।