आक्रोशित आंदोलनकारी छात्रों ने पटना में भाजपा विधायक पर किया हमला


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


दिल्ली के बाद यदि सबसे ज्यादा गुस्सा पटना में देखने को मिल रहा है। आज 22जूलाई को पटना में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प होने की ख़बर है। पुलिस ने आंदोलनकारियों पर जम कर लाठी बर्षाया तथा वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। मानव लग रहा था कि पटना रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है।बर्बर पुलिसिया दमन से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने भाजपा विधायक के वाहन पर हमला बोल दिया। बताते चलें कि केन्द्र व राज्य सरकार आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनके मांगों पर विचार करने के बजाय दमन के रास्ते निपटना चाहती है। लेकिन यह भूल रही है कि जो भी छात्र -युवा आंदोलन कर रहे हैं वे भी इसी देश के नागरिक हैं।