प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची का छानबीन प्रारंभ, भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ सकता है छानबीन, बिचौलियों द्वारा सूची के नाम पर अवैध असूली के धंधा जारी है: समाजिक कार्यकर्ता, वक्त आने पर बिचौलियों का नाम करेंगे सार्वजनिक: शाबाना प्रविण

अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम परता में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभुकों का पात्रता की छानबीन करने डीआरडीए कार्यालय औरंगाबाद से अधिकारी ग्राम परता पहुंचे। छानबीन के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि लाभुकों के सूची बनाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा गरीबों से आर्थिक दोहन जम कर किया गया है। फलस्वरूप जरुरतमंद एवं लचार तथा असहाय लोगों का नाम सूची में नहीं शामिल होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारी से अनुरोध किया है कि किसी भी परिस्थिति में असहाय लाचार और पात्र लोगों का एक भी नाम नहीं छुटे और यदि दलालों और भ्रष्टाचार के रास्ते यदि कोई भी अपना नाम सूची में जोडवाकर लाभ लेने का प्रयास कर रहा है उसे नाजायज़ ढंग से लाभान्वित नहीं होने दें। वैसे ग्रामीण व समाजिक कार्यकर्ता आकाश कुमार ने बताया कि सूची बनाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा पैसा के उगाही वर्षों से जारी है। परता नावाडीह निवासी शबाना प्रवीण पति गुलाम सरवर ने भी ख़बर सुप्रभात को बताया कि हमसे भी बिचौलियों द्वारा सूची बनाने के नाम पर दो हजार रुपए मांगा जा रहा था।पुछे जाने पर बताया गया कि वक्त आने पर पहचान बतायेंगे।