राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन। राष्ट्रीय लोक अदालत समधान देता है, शोषण नहीं -प्रधान जिला जज, एकमुश्त यातायात चालानो से सम्बन्धित राशि निपटान योजना के तहत मिला आम लोगो को लाभस्वास्थ्य जाँच शिविर के माध्यम से लोगो को मिला स्वास्थ्य का लाभ

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में तथा अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में किया गया। इस राष्ट्रीय लोक का मुख्य उद्घाटन समारोह व्यवहार न्यायालय, परिसर, में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल, जिला विधि संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण बैंक, बीमा के पदाधिकारीगण अन्य विभागों के पदाधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें। पुरे कार्यक्रम का संचालन मिस शिवांगी, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगंतुको का स्वागत अभिभाषण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा किया गया तथा मंच पर उपस्थित सभी वरीय न्यायाधीश को राष्ट्रीय लोक अदालत में हर प्रकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि जितने भी वादकारीगण यहां आये हैं आप सभी के सहयोग से ही राष्ट्रीय लोक अदालत एक मुकम्मल स्थान को पा रहा है उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के हर गतिविधि को जन-जन तक पहुचाने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जो वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होता है तो इसका लाभ सिर्फ वादकारीगण को ही नहीं होता है बल्कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित न्यायालय पर भी मुकादमों का बोझ कम होता है और यह कई तरह के विधि व्यवस्था को कायम रखने में सहायक होता है, साथ ही जिनका वाद समाप्त होता है दोनों पक्षों के बीच पूर्व से उत्पन्न तनाव खत्म हो जाता है। पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से काफी संख्या में नोटिस को ससमय तामिला कराने की कार्रवाई की गयी है। दूसरे संबोधन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह में मंच पर उपस्थित सभी को अभिवादन करते हुए कहा गया कि आज का दिन सौहाद्र को बढ़ाने वाला दिन है और इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठायें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से छोटे-छोटे वाद के निस्तारण के पर्याप्त अवसर मिलता है इसका लाभ उठायें। विधि संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा कहा गया कि सभी के सहयोग से ही राष्ट्रीय लोक अदालत को सम्पन्न किया जाता है और इसके लिए अपने अधिवक्ता साथियों को भरपुर सहयोग करने के लिए मंच से ही आह्वान किया गया।
अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल ने कहा कि जहां तक राष्ट्रीय लोक अदालत का सवाल है यह व्यवस्था काफी सफल रहा है और जितना ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद का निस्तारण होता है उतना ही न्यायालय और प्रषासन का बोझ कम होता है। इसके लिए लोगो का जागरूक करना, नोटिस को तामिला कराना और लोगो को प्रोत्साहित करने का काम पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालत वादों के निस्तारण का सरल मार्ग है और यहां छोटे-छोटे वाद तुरंत खत्म हो जाता है और पुलिस निरंतर इस प्रकार की कार्य करती है इसपर प्रकाश डाला गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन द्वारा कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किये जाने वाले सभी गतिविधियों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। दूर-दूर से लोग आते हैं उनका समाधान आवश्यक है लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित वाद में भाईचारा की भावना प्रबल होता है और उन्हें कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है चाहें वादी हो या प्रतिवादी दोनों को न्याय मिलता है। बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों पर उन्होंने स्पष्ट शब्दो में कहा कि यह मंच लोगो को समाधान देता है इसे शोषण का मंच नहीं बनाया जाय प्रधान जिला जज ने बैंक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बैंक अधिकारी रिकवरी एजेंट के रूप में काम न करें बल्कि बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों में जितना ज्यादा हो सके लोगो को रियायत प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि जिस मजबूरी में लोग ऋण प्राप्त करते हैं और मजबूरी एवं परिस्थितिवश जमा नहीं कर पाते हैं इसपर बैंक को लचिला रूख अपनाकर काम करना चाहिए। और आमजन को लाभ देना और ज्यादा से ज्यादा सूद को माफ करना आपका उद्देश्य होना चाहिए।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री लाल बिहारी पासवान, मुख्य न्यायिक दण्डधिकारी, ने राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया में सभी की भूमिका एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगो के द्वारा कई स्तरों पर कई दिनों से लगातार किये जा रहे प्रयास का प्रतिफल है। उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में अबतक किये सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना के तहत सैकड़ो लोगो को मिला लाभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नगर भवन औरंगाबाद में यातायात चालान निपटान योजना के तहत विशेष कैंप की व्यवस्था की गयी थी जिसमें कई बेंच द्वारा चातायात चालान से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया गया। बिहार सरकार ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026 के तहत लम्बे समय से लम्बित टैफिक ई-चालानों का त्वरित निपटारा किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम करना है। यह उन चालानों पर लागू है जो 90 दिनों से अधिक समय से लम्बित है और इसमें 31 मार्च, 2026 तक के चालान शामिल किये गये थे। इस एकमुश्त यातायात चालान निपटा योजना, 2026 के तहत कुल 319.वादों को निस्तारित कराते हुए. पक्षकारों को लाभ प्रदान करते हुए कुल 514000 राशि की वसुली की गयी।

सीबीएसई’ बोर्ड में अपने-अपने विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 10वीं के विद्यार्थियों तथा विधिक साक्षारता क्लब स्थापित विद्यालय के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा कडी मेहनत, अटूट धैर्य, एवं निरंतर अभ्यास से सीबीएसई’ बोर्ड में अपने-अपने विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 10वीं के विद्यार्थियों प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले आकृति सोनल, अर्णव सिसोदिया। संत ईग्नेशियस के छात्रा अलिष्बा रेहान, अम्बिका पब्लिक स्कूल के छात्रा सलोनी कुमारी, विवेकानन्द विजन आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रा गुनगुन कुमारी, महेश एकाडमी के छात्र अभिनव राज महत्वपूर्ण है। सभी को सम्मान और प्रोत्साहन स्वरूप पॉट प्लांट के साथ तथा अन्य सामग्रियों को प्रदान करते हुए भविष्य में भी समर्पण और उर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए बधाई दी गयी। विधिक साक्षरता क्लब स्थापित विद्यालय में ’’जीवन में वैज्ञानिक आविष्कारों के महत्व’’ विषय पर आयोजित लेखन प्रतिनियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिसमें किशोरी सिन्हा कन्या उच्च विद्यालय के छात्र प्रिया कुमारी को प्रथम स्थान के लिए एवं नैंशि कुमारी को द्वितीय स्थान के लिए। राजर्षि विद्यालय मंदिर के छात्र मो0 अली रजा को प्रथम स्थान के लिए एवं बिंदिया कुमारी को द्वितीय स्थान के लिए, राजकीयकृत टाउन इण्टर विद्यालय के छात्रा साक्षी कुमारी को प्रथम स्थान के लिए एवं राजनन्दिनी को द्वितीय स्थान के लिए, अनुग्रह इण्टर विद्यालय के छात्र ऋषभ विश्वकर्मा को प्रथम स्थान के लिए एवं अंकुर कुमार को द्वितीय स्थान के लिए तथा अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय के छात्र. दिलकश जबीन को प्रथम स्थान के लिए एवं अनुष्का कुमारी को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। विषय के प्रति इनकी रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं िवषय की गहन समझ के लिए प्रषस्ति पत्र,पाॅट प्लांट तथा अन्य सामग्रियों को प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। *राष्ट्रीय लोक अदालत में 2017 वादों का निष्पादन के साथ कुल लगभग 3 करोड़ 14 लाख 17 हजार 5 सौ 65 रूपये का समझौता कराया गया | 41 मामले दस साल पुराने जिनका हुआ निस्तारण* राष्ट्रीय लोक अदालत में आज परिवारिक मामले 24, आपराधिक सुलहनीय मामलें से सम्बन्धित 311 वाद, दीवानी 02, चेक बाउंस के 2 मामले में 7 लाख रूपये का समझौता हुआ, इसके साथ साथ अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से सबन्धित 805 वाद, टेलीफ़ोन 08 में 24 हज़ार रूपये का समझौता हुआ, यातायात चालान के 319 मामले में 5 लाख 14 हजार रूपये का समझौता हुआ तथा बैंक ऋण से सम्बन्धित 546 मामलें का निस्तारण करते हुए कुल 3 करोड़ 1 लाख 54 हजार 5 रूपये पक्षकारो को राहत दिया गया, इस तरह कुल 2015 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल लगभग कुल 5 करोड़ 14 लाख 17 हजार 5 सौ 65 रूपये पक्षकारो का समझौता कराया गया|

इस पुरे राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने में प्राधिकार के उप प्रमुख विधिक रक्षा परामर्श प्रणाली अभिनन्दन कुमार, सहायक विधिक रक्षा प्रणाली अधिवक्ता चन्दन कुमार मिश्रा, कर्मी श्री सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार, टेक्निकल, अर्पणा सहाय, सुनील कुमार सिन्हा, और सहयोगी श्री नवरतन कुमार, बिरजा प्रजापत, मो अनजारुल हक़, गीता कुमारी, राजीव नयन सहित सभी अर्धविधिक स्वयं सेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही|
चिकित्सा शिविर एवं विशेष नेत्र जॉच शिविर का भी आयोजन सचिव द्वारा बताया गया कि आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगर, बीपी,हिमोग्लोबीन की जॉच एवं दवाईओं के वितरण हेतु चिकित्सा जॉच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित कई वादकारियों के साथ-साथ न्यायालय कर्मियों का भी जॉच किया गया एवं आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया गया।