भतीजे की शादी करानें गये चाचा की बज्रपात से हुई मौत

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थानाक्षेत्र के अटल बिगहा निवासी अक्षय राम ( 5 0 Yr.) अपनें गाँव के रिस्ते में भतीजे की शादी करानें हेतु बारात लेकर माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गाँव में बुधवार ( 29 अप्रैल 2 026 )को गये थें । गाँव के ही भाई अजय राम के पुत्र की शादी होनी थी ।रात्री में शादी की सभी रस्में समय से खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हो गया। गुरुवार के सुबह में लड़की ( होनें वाली पतोहु ) की बिदाई भी हो गयी । घराती,बाराती को विदाई करनें जब जलमासे में आते हैं । समधी मिलन का रस्म शुरू होता है तो लड़के के चाचा ( समधी ) अक्षय राम दिखायी नहीं देते हैं। सभी बाराती खोज – बीन करनें लगते हैं। तभी किसी नें कहा कि वो शौच के लिए लोटा लेकर खेत की तरफ गये थें। लोगों नें उस दिशा में जाकर देखा तो पाया कि अक्षय राम शौच की जगह मृत पड़े हैं । उनका पुरा शरीर थोड़ी देर पहले तेज आबाज के साथ गिरे आकासीय बिजली की चपेट में आनें से झुलस चुका है। फिर क्या, बारातियों की खुशी पलभर में मातम में बदल गयी । घटना की सूचना माली थानें के पुलिस को दी गयी । पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करानें के लिए औरंगाबाद भेजी । पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंपा गया । जैसे ही अक्षय राम का शव उनके घर अटल बिगहा पहुँचा, पुरे गाँव में कोहराम मच गया । घर वालों का रो – रोकर बुरा हाल है । मृतक अपने पिछे पत्नी गायत्री देवी के साथ – साथ दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गये हैं।