एक एक केस सहयोग से बनेगा रिकार्ड : प्रधान जिला जज

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थाई लोक अदालत के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए बार और बेंच की एक महत्वपूर्ण बेठक जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और महासचिव जगनरायण के संचालन में सम्पन्न हुई,इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रधान

जिला जज राजीव रंजन कुमार ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अधिवक्ताओं से आग्रह है कि आप अपने सुलहनिये वादों में से एक-एक वादों का निष्पादन 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अवश्य कराएं जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत वाद निष्पादन में रिकॉर्ड बनायें,जो विद्वान अधिवक्ता अधिक से अधिक लोक अदालत के वाद निष्पादन में सहयोग करेंगे उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, विधिक सेवा सदन औरंगाबाद में स्थाई लोक अदालत सालों भर चलती है इसमें विभिन्न जन समस्यायों से सम्बंधित मामले में सुनवाई और कार्रवाई होती है उसका आप भी लाभ ले और मुवक्किलों को भी लाभ दिलवाये,अंत में कहा कि कमजोर साक्ष्य ग्रहण केंद्र जिसे संवेदनशील साक्ष्य ग्रहण केंद्र, वीडब्ल्यूडीसी कहते हैं उसका लाभ अधिक से अधिक अपने मुवक्किलों को दिलवायें ताकि मुवक्किलों के साथ आसानी से समय पर न्याय हो सकें, अपने सम्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव तान्या पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत,स्थाई लोक अदालत और वीडब्ल्यूडीसी की सफलता में जिला विधिज्ञ संघ और अधिवक्ता संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहा है जिसमें और भी ज्यादा सहयोग की हमें आपसे अपेक्षा है और हम उम्मीद करते हैं कि आप सब के सहयोग से 09 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत रिकार्ड मामले निष्पादित होगा, उन्होंने कहा कि सभी बेंक ने आश्वासन दिया है कि हम भी वादों के निष्पादन में लचीला रुख रखेंगे,बालु के मामले और चेक बाउंस के मामले सहित सुलहनीय वादों में हजारों नोटिस जारी किया जा चुका है आप अपने अपने मुवक्किलों को 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाने का प्रयास जरूर करें, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने अधिक से अधिक सहयोग करने का प्रधान जिला जज को विश्वास दिलाया,इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान जिला जज अरूण कुमार, जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान सहित सैकडो अधिवक्तागण उपस्थित थे यह जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी।