अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला अभियोजन पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण किया और न्यायिक कार्य में भाग लिया, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के सहायक सचिव सतीश कुमार स्नेही ने बुके

देकर स्वागत किया, अधिवक्ता ने बताया कि डीपीओ दीपक कुमार सिन्हा यहां से पहले निगरानी विभाग अंवेषण व्युरो पटना के विधि पदाधिकारी थे, अभियोजन पदाधिकारी के रूप में आरा और जहानाबाद कार्य कर चुके हैं, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी उमेश कुमार का तबादला जिला अभियोजन पदाधिकारी कटिहार हो गया है,नये जिला अभियोजन पदाधिकारी के पद ग्रहण करने पर लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल,जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी , अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी नवीन चतुर्वेदी, संजय सिंह,विकास कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं सहित बधाई दी है।