तजा खबर

भाजपा नेता के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री मदनपुर प्रखंड के सढ़ैल ग्राम निवासी श्री धीरेंद्र सिंह जी के असामयिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने दुख जताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। विद्युत होकर दो दिन पहले 11 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में जीटी रोड पर पूर्व जिला महामंत्री का निधन हो गया था। शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला

अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धेय धीरेंद्र सिंह जी भाजपा के पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष जिला मंत्री तथा जिला महामंत्री के रूप में कुशल संगठन कर्ता के रूप में कार्य किया था ।वे संगठन के सिद्धांत के प्रति बराबर प्रतिबद्धता रखते थे व जुझारू एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पूरे जिले में संगठन को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते रहते थे ।मेरा उनसे व्यक्तिगत तथा पारिवारिक लगाव रहा था। आज उनके निधन से भाजपा परिवार तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपूरणीय क्षती हुआ है जो निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं ।उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा इंद्रदेव यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह सुनील कुमार शर्मा भाजपा नेता सुनील सिंह रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला विनोद शर्मा संजय गुप्ता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता दीपक कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह विनोद सिंह जय किशोर मिश्रा राम रूप सिंह तीर्थ नारायण प्रसाद बैश्य अशोक पांडे उदय सिंह अमर उजाला अरविंद सिंह अविनाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।