पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में पैक्स चुनाव की संभावित तिथि का एलान कर दिया गया है। पैक्स चुनाव 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक 5 चरणों में होगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी सूची जारी कर दी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्राधिकार ने 16 अक्टूबर को बैठक बुलाई है। बता दें कि बिहार में 8463 पैक्स हैं। इनमें से अधिकतर पैक्स का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। इस बार 54000 अधिक नए पैक्स सदस्य बनाए गए हैं।