तजा खबर

भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रसन्नता ब्याप्त


औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही भाजपा नेताओं में खुशी का लहरा व्याप्त हो गया है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार सिंह एवं सुनील कुमार शर्मा, जिला भाजपा के वरीय नेता रामबिलास सिंह ने

खबर सुप्रभात से औपचारिक बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष

में मैंडेट दिया है। नेताओं ने कहा कि हरियाणा में जिस तरह भाजपा को मतदाताओं ने पुनः दुसरी बार मैंडेट दिया है उसी तरह बिहार विधान चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मैंडेट देकर पुनः एनडीए सरकार को सत्तासीन करेगा। नेताओं ने झारखंड में चुनावी में भी एनडीए गठबंधन को जीतने कि दावा किया है।