तजा खबर

औरंगाबाद में पूर्व सांसद सुशील सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भाजपा के सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 सितम्बर को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किए इस मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का शुरुआत वन्दे मातरम एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिनदयाल उपाध्याय एवं

भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने किया।इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आज भाजपा का सदस्यता अभियान का शुरुआत किया गया है।इसके तहत बिहार में एक करोड़ से ज्यादा सदस्य एवं औरंगाबाद ज़िला और लोकसभा क्षेत्र में पाँच लाख से अधिक सदस्य बनाए जाएँगे।पाँच तरह से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।सभी लोग 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बनेंगे और आया हुआ लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सूचना को भरकर पूर्ण करेंगे। समाज के सभी वर्गों तक हम पहुंचेंगे और सबको सदस्य बनाएंगे।अभियान का शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया है।सदस्य बनकर करेंगे।भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलती है।इसके तहत छह वर्षों में पुराने सदस्य भी नए सदस्यों के साथ पुनः सदस्यता ग्रहण करते हैं।प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर तीन सितंबर को बड़े पैमाने पर इसकी शुरुआत की जाएगी।चार सितंबर को बिहार के सभी 9 प्रमंडल और जिला में शुरू किया जाएगा।पाँच सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सदस्यता अभियान का शुरुआत किया जाएगा सदस्यता अभियान तीन चरण में चलाया जाएगा इसमें हर वर्ग,हर क्षेत्र,हर समुदाय के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।अभियान के जरीय पार्टी शिक्षाविद,ब्यापारी,चिकित्सक, अधिवक्ता,साहित्यकार,चित्रकार,कलाकर, खिलाड़ी,पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचेगी।इस कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी सतीश सिंह,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद सिंह,इन्द्रदेव यादव,पुरषोत्तम सिंह,मनोज शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह,जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा,जिला परिषद सदस्य धनंजय सिंह,वार्ड सदस्य अशोक सिंह,राजेश कुमार,इलताफ कुरैशी,मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह,भरत सिंह,जितेन्द्र गुप्ता,सुबोध सिंह,प्रवीण गुप्ता,मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह,प्रफुल्ल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,जुलेखा खातून,सोनम भारती,रेखा पासवान,पूजा सिंह,स्वीटी गुप्ता,शोभा सिन्हा,बबिता सिंह,पूर्व वार्ड सदस्य दिपक सिंह,भाजपा नेता सुनील शर्मा,अखिलेश मेहता,पिन्टू गुप्ता,दिपक कुमार सिंह,लल्लू सिंह,कवि सिंह,जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह,रघुनाथ राम,अमरेन्द्र सिंह,अन्टू सिंह,संगेश सिंह,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सिंह,वार्ड सदस्य रंजय अग्रहरी,सुशील सिंह का नाम जोड़ दीजिएगा उपस्थित रहे।