अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद शहर के वार्ड संख्या 20 दिवाकर कॉलोनी श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला स्थिति भाजपा के हसपुरा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा के आवास पर भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात सुनी गयी। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा

नेताओं 113वीं मन की बात को सुन पीएम की बातों की सराहना की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात में पीएम ने राजनीति में परिवारवाद को घातक बताया। उन्होंने राजनीति में युवाओं को आने का आह्वान किया। कहा कि युवा राजनीति में आना चाहते हैं। लाखों युवा पंचायत स्तर के चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। ”हर घर तिरंगा है और पूरा देश तिरंगा है’ इस बार ये अभियान अपने चरम पर था। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा-स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों और दफ्तरों में तिरंगा फहराया, लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और वाहनों पर भी तिरंगा फहराया। जम्मू-कश्मीर में 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में 600 फुट लंबे तिरंगे के साथ जुलूस निकाला गया। प्रधानमंत्री असम के मोरान समुदाय के बारे चर्चा की। कहा कि बरेकुरी में मोरान समुदाय रहते हैं। गांव में ‘हूलॉक गिब्बन’ रहते हैं, जिन्हें यहां ‘होलो बंदर’ कहा जाता है। हूलॉक गिब्बन ने इस गांव को अपना घर बना लिया है। इस गांव के लोगों का हूलॉक गिब्बन से बहुत गहरा नाता है। गांव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं। इसलिए, उन्होंने वो सारे काम किए जिससे गिब्बन के साथ उनका रिश्ता मजबूत हो। मन की बात में पीएम ने पर्यावरण को लेकर भी चर्चा की। देशवासियों से अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि पर्यावरण को बचाना जरूरी है। पीएम ने इस माह से पर्व का सीजन शुरू हो रहा है। सभी लोग प्रेम से पर्व को मनाएं। प्रेम का संदेश दे। इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा, हसपुरा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, तीर्थ नारायण वैश्य, रघुनाथ राम, दीपक कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजेश पांडेय, रमाकांत सिंह, अमर उज्जाला, डॉ मधेश्वर चंद्रवंशी, राहुल कुमार, शशांक शेखर आदि मौजूद थे।