तजा खबर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन ने आयोजित किया तिरंगा यात्रा

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

14 अगस्त 2024 को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आहूत ”हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:00 शहर के गेट स्कूल से गांधी मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस

तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के बच्चे, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सेविका एवं जिला स्तरीय सभी पाधिकारियों ने चढ़कर भाग भाग लिए। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा गांधी मैदान पहुंचने के बाद स्थापित किए तिरंगा कैनवास पर जिला पदाधिकारी द्वारा जय हिंद लिखकर हस्ताक्षर किया गया एवं इसके साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं यात्रा में शामिल लोगों ने भी जय हिंद लिखकर अपना-अपना हस्ताक्षर किये।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा इस यात्रा में शामिल सभी लोगों से ”हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम के अंतर्गत से स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर harghartrianga.com वेबसाइट पर अपलोड करने एवं सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga #हरघरतिरंगा_ साझा करने का अनुरोध किये। एवं अंत में उनके द्वारा इस तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने एवं भारत को विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पण करने का शपथ भी दिलाया गया। इस मौके पर जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।