औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव में शादी के एक हफ्ते बाद ही एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अमरजीत (24) की पत्नी संगीता (22) के रूप में हुई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालवाले अपाची बाइक की डिमांड कर रहे थे। हमने उन्हें दहेज में होंडा शाइन बाइक दी थी। इससे नाराज होकर उन्होंने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।