तजा खबर

पति ने पत्नी का तलवार से काटा हाथ,पत्नी आईसीयू में भर्ती

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

इस घटना की वारदात एक महिला के पति सुनील सिंह ने किया है,जिसका उम्र लगभग 48 वर्ष है। बताते चले की महिला के पति सुनील सिंह 3 वर्ष पहले वह आर्म्स एक्ट से जेल से बाहर निकाला था। जेल जाने से पहले वह कंस्ट्रक्शन का कार्य करता था। पिछले तीन से चार महीनो से वह बेरोजगार बैठा हुआ है। महिला के दो पुत्र हैं। आकाश कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष तथा निखिल कुमार उम्र लगभग 14 वर्ष है। महिला की लगभग 20 साल पहले शादी हुई थी। इस प्रकार की घटना की जानकारी पर गुरुवार की दोपहर में FSL टीम पहुंची और सैंपल को लिया, देव पुलिस ने तलवार को जब्त कर लिया है, आगे इस खबर की विस्तृत जानकारी देव थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घायल के पुत्र आकाश कुमार के द्वारा थाना आवेदन प्राप्त हुई है, जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। घायल के परिजनो बताया कि घायल की स्थिति काफी नाजुक है,जिनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।