तजा खबर

उपेन्द्र कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा


पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा


पूर्व मंत्री व काराकाट के पूर्व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए से राज्यसभा जाएंगे। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को दी है। बताते चलें कि उपेन्द्र कुशवाहा लोकसभा का चुनाव इस

पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा

बार फिर काराकाट से लड़ रहे थे और चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। चुनाव बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने बिफरते हुए कहा था कि मैं चुनाव कैसे हारा यह सभी लोग जानते हैं। उन्होने बगैर किसी का नाम लिए इशारे में संकेत देते हुए कहा था कि चुनाव हारे नहीं बल्कि हराया गया है।