तजा खबर

आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी : संजय सिंह

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के लोग चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। ताकि आगामी चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में दिए जा रहे गुड गवर्नेस का लाभ बिहार के लोगों को भी मिल सके। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका खुलासा इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद ही होगा।