तजा खबर

औरंगाबाद में एनडीए का अभूतपूर्ण हार , एकभी विधानसभा में नहीं हुई जीत


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह लगातार 2014से 2019 तक लोकसभा का चुनाव जीतते रहे थे और इस तरह औरंगाबाद में एनडीए का अभेद गढ़ के रुप में स्थापित करते रहे थे। लेकिन 2024 में 18 वीं लोकसभा चुनाव का नतीजा जिस तरह सामने आया है

उससे स्पष्ट होता है कि औरंगाबाद में इस बार एनडीए का अभूतपूर्ण हार का सामना करना पड़ा है। बताते चलें कि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में कूल छः विधानसभा क्षेत्र रफीगंज, कुटुम्बा, औरंगाबाद, गुरुआ , इमामगंज, टेकारी विधानसभा क्षेत्र आता है लेकिन दुर्भाग्य है कि एनडीए प्रति सुशील कुमार सिंह एक भी विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल नहीं कर सके और सभी विधानसभा क्षेत्र में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को 65980 जबकि इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा को 85766 कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह को 53402तथा अभय कुमार सिन्हा को 74835 , औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह को 65774 तथा अभय कुमार सिन्हा को 84741 , गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह को 64922 तथा अभय कुमार सिन्हा को 71893, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह को 68271 तथा अभय कुमार सिन्हा को 70899, टेकारी विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार सिंह को 66470 तथा अभय कुमार सिन्हा को 75712 मत प्राप्त हुए। पोस्टल बेल्ट से सुशील कुमार सिंह को 1637 तथा अभय कुमार सिन्हा को 1722 मत प्राप्त हुए हैं। उपरोक्त परिणाम से यह साफ जाहिर होता है कि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से एनडीए का हार साधारण हार नहीं बल्कि अभूतपूर्ण हार हुई है। यहां न तो मोदी की गारंटी काम आया और नहीं जातिय समीकरण।