तजा खबर

रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ संपन्न, भव्य शोभायात्रा व भंडारा का हुआ आयोजन

अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा थाना क्षेत्र के झखरी – हथबोर – बड़का गांव स्थित संडा बालूगंज पथ पर संत छावनी के प्रांगण में 09 जून से प्रारंभ रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ आज 18 जून को संपन्न हो गया। इस अवसर भव्य भंडारा व शोभायात्रा का आयोजन किया

गया। नौ दिनों तक चले महायज्ञ में मानों श्रधालुओं व भक्तों का शैलाब उमड़ रहा था। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालु व भक्तों को किसी भी तरह का असुविधा न हो इसके लिए आयोजन समिति ने पुरी ब्यवस्था कर यज्ञ को सफल बनाने के लिए रात दिन एक करते

देखा गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष बिनोद सिंह ( बड़का गांव) सचिव राधेश्याम सिंह ( झखरी) कोषाध्यक्ष अजित सिंह (बड़का गांव) बउल बाबा, राबर्ट गुप्ता, मुन्ना जी सभी हरिहरगंज ( झारखंड) यज्ञ समिति के सदस्यों ने इस बड़े अनुष्ठान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाये है। इसके अलावे स्थानीय पुलिस प्रशासन (अम्बा)ने भी समस्त कार्यक्रम के दौरान लायन आर्डर तथा शांति ब्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है। उक्त जानकारी यज्ञ समिती के अध्यक्ष विनोद सिंह एवं समिति के प्रवक्ता विजय सिंह एवं मनीष कुमार ( झखरी) के द्वारा दिया गया।