तजा खबर

स्कूल गए छात्रा लापता, पुलिस जुटी छानबीन में

गया संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र से घर से पढ़ाई के लिए निकली 10वीं की छात्रा लापता हो गई है। घर से 10 किलोमीटर दूर कोसमा पहाड़ी के पास उसका बैग और चप्पल मिला है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से छात्रा की खोजबीन कर रही है।