जहानाबाद संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जहानाबाद में लड़का और लड़की घर से भाग गए इसके बाद दोनों के परिवार आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिकरिया ओपी क्षेत्र के

अंजनी गांव का है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव से एक लड़का और लड़की फरार हो गए थे। दोनों के अंतर्जातीय होने के कारण गांव में तनाव का माहौल था। इसी बात को लेकर शनिवार को सुबह दोनों पक्षों में कहां सनी होने लगा कहा सुनी होते-होते एक पक्ष द्वारा लाठी डंडे से लैस होकर संतोष कुमार के दरवाजे पर आ गया। तभी उसने संतोष कुमार, उदय कुमार, पार्वती देवी, रणजीत कुमार, बाडन मोची, दिनेश मोची, समेत एक दर्जन लोगों को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष कुमार ने बताया कि जब से दोनों गांव से फरार हुए हैं। तभी से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। 2 दिन पहले भी इन लोगों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं लड़की पक्ष वालों का कहना है कि जब तक लड़की को तुम लोग वापस नहीं लाओगे। तब तक तुम लोगों को चैन से जीने नहीं देंगे। इसी बात को लेकर उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। सिकरिया ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। जिसमें दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।