अम्बुज, कुमार खबर सुप्रभात
28 अप्रैल 2023 की सुबह दाउदनगर थाना अंतर्गत ग्राम -शमशेरनगर में गांव के ही लोगों द्वारा पोखरा/जमीन के विवाद में गांव के दो लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मृत्यु अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के क्रम में हो गई तथा एक घायल हैं, जिनको बेहतर ईलाज हेतु रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही त्वरित अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष दाउदनगर द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली गई एवं घटनास्थल का मुआयना किया गया। संदर्भ में घायल उपेन्द्र कुमार सिंह के फर्दबयान के आधार पर दाउदनगर थाना कांड संख्या – 249/23 दर्ज किया गया है। मामला पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के संज्ञान में आते ही त्वरित उनके द्वारा कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में विशेष अनुसन्धान दल (SIT) का गठन करते हुए शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। विशेष अनुसन्धान दल (SIT) द्वारा कांड में तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसन्धान एवं छापामारी जारी है।