नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में लगभग 11बजे वकील के भेष भूषा में आए अपराधी ने अपने ही पत्णी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी

के अनुसार घायल महिला को अपने पती से बिवाद चल रहा था और साकेत कोर्ट में सुनवाई हो रहा था। आज कोर्ट में महिला गवाही देने आईं थी और उसी दौरान उसके पती वकील के भेष भूषा में आया और तीन से चार राउंड फायरिंग की जिसमें महिलाओं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने में सफल रहा या पुलिस गिरफ्तार कर ली है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सका है। घटना से दिल्ली में कानून और ब्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना के बाद आरोप लगाया है कि दिल्ली के कानून ब्यवस्था चरमरा गई है।